Menu
blogid : 6898 postid : 1122164

सोयें नींद अपार

कवि,साहित्यकार,पत्रकार,संपादक (करन बहादुर)
कवि,साहित्यकार,पत्रकार,संपादक (करन बहादुर)
  • 32 Posts
  • 11 Comments

राधा के संग श्याम तो-
सोयें नींद अपार
तुम क्या जानो बोध क्या ?
क्या होता अभिसार ?
सारी अंतर की कथा ,
सबका अंतर्सार
अंतर अंतर खोल दे ,
अंतर है आधार |
जिसमें नारी नर है |
यह प्राणी ही तो घर है |
किसकी ममता ?
किसका प्यार ?
आगे की तो कथनी देखो-
जो हैं पुत्र पडोसी नाते
उनकी छाँव बना संसार
भेद भाव का मिलन सरीखा
सुन्दर सपनो का अभिसार
राधा के संग श्याम तो-
सोयें नींद अपार ………….|
करन बहादुर (नोयडा) 09717617357

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply